Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दिखाए दम खम

दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दिखाए दम खम

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित बराही गांव में वर्षो की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर महिला एवं पुरुष पहलवान के द्वारा दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह दंगल प्रतियोगिता राजद नेता नरेश यादव के द्वारा किया गया। इस दौरान आंकड़े में महिला पहलवान एवं पुरुष पहलवानों ने अपने अपने दांव पैंच दिखाए। इस दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में चन्दौर पुर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया मेदनी प्रसाद यादव, कार्तिके बाल युवा संघ कमिटी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने फीता काट कर किया। दंगल का संचालन समाज सेवी रामप्रवेश यादव ने किया। कुश्ती के दौरान महिला पहलवान स्नेहा आनंद हरियाणा, नेहा डाबी राजस्थान ,छोटी कुमारी बक्सर, प्रिती जिटा भागलपुर एवं नितीश कुमार की जोड़ी आर्कषक रहा। महिला पहलवान स्नेहा आनंद व छोटी कुमारी ने अपने – अपने दांव पैंच दिखाए। इस दंगल के आयोजन कर्ता राजद नेता नरेश यादव ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दंगल को व्यवस्थित करने में बैजनाथपुर पुलिस बल शामिल थे। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष धिरेन्द यादव, मुखिया हरिनंदन सादा, चन्देश्वरी यादव, मृत्युंजय कुमार, नरेश कुमार राय समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com