चित्रकूट उप जिला अधिकारी मानिकपुर की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया
उप जिला अधिकारी मानिकपुर की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद की तहसील मानिकपुर में विभागीय निर्देश के क्रम में आज 18 मई 2022 को प्रातः 8:15 बजे विकासखंड मानिकपुर के प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर प्रथम एवं द्वितीय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रभात फेरी तहसील मानिकपुर के उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए रवाना की गई!
प्रभात फेरी थाना मानिकपुर के सामने से मानिकपुर बाल्मीकि नगर एवं मानिकपुर बाजार के अंदर से होते हुए प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर प्रथम पर समाप्त हुई!
सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रभात फेरी में थाना प्रभारी थाना मानिकपुर एवं खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर प्रथम एवं द्वितीय के समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे!
प्रभात फेरी के माध्यम से समस्त नगरवासियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में बच्चों व शिक्षकों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाते हुए जागरूक किया गया! इस मौके पर उप जिला अधिकारी मानिकपुर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों सहायक अध्यापक सहित काफी अधिक संख्या में नौनिहाल बच्चे उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



