Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद सुहागनगरी में दबंगो का कहर जारी, दबंगो के आगे क्या पुलिस भी हारी

सुहागनगरी में दबंगो का कहर जारी, दबंगो के आगे क्या पुलिस भी हारी

Spread the love

स्लग:- सुहागनगरी में दबंगो का कहर जारी, दबंगो के आगे क्या पुलिस भी हारी?

एंकर:- उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में दबंगों का कहर लगातार जारी है और दबंगों के आगे क्या पुलिस भी हारी है यह सवाल उठ खड़ा हुआ है क्योंकि लगातार हुई घटनाओं से तो अब यह प्रतीत होता है कि लगातार सुहागनगरी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं और इस बार दबंगों के निशाने पर इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंधन आया मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

वीओ:- पूरा मामला जनपद फिरोजाबाद के इस्लामिया इंटर कॉलेज से जुड़ा है जहां पर इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंधन साइकिल स्टैंड के लिए टीन शेड डालने की तैयारी कर रहा था इतने पर ही दबंगों ने आकर मारपीट शुरू कर दी बीच-बचाव करने वाले समाज सेवी एवं राजनैतिक नेताओं को भी नहीं बख्शा मारपीट किया वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसके बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंधन ने आज प्रेस वार्ता बुलाकर पूरे मामले के बारे में अपना रुख स्पष्ट किया सीधे तौर पर इस्लामिया कॉलेज प्रबंधन एवं राजनैतिक नेताओं का सीधे तौर पर यह कहना था कि दबंगों का यह पुलिस के सामने हुआ हमला सीधे तौर पर पुलिस की नीरसता को दर्शाता है वही सीधे तौर पर दबंगों के साथ पुलिस प्रशासन की सांठगांठ होने के भी आरोप कॉलेज प्रबंधन एवं राजनैतिक नेताओं ने लगाए प्रेस वार्ता के दौरान बोलते हुए क्या कुछ कहा इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने क्या कुछ कहा कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी हरिशंकर तिवारी ने एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी गुलाम जिलानी ने आप हमारी इस रिपोर्ट में स्वयं देखें और सुनें, कि किस तरह से दबंगों के आतंक से आज इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ आसपास के समाजसेवी भी परेशान है क्योंकि सीधे तौर पर दबंगों की उठक बैठक पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ है जिसके चलते उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं होती इसके बाद आज गुस्साए कॉलेज प्रबंधन एवं समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के समक्ष रखी।

बाइट-प्रधानचार्य, स्लामियाँ इंटर कॉलेज (सफेद तौलिया कुर्सी पर)
बाइट-हरिशंकर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कोंग्रेस पार्टी एव समाजसेवी
बाइट-गुलाम जिलानी, पूर्व महानगर अध्यक्ष कोंग्रेस पार्टी फ़िरोज़ाबाद

शॉट्स-live मारपीट के सभी सीसीटीवी शॉट्स, प्रेस वार्ता के दौरान के सभी शॉट्स एंड बाइट्स

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com