
लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार
सफाईकर्मियों के अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं’, नगर निगम में सफाईकर्मियों का धरना-प्रदर्शन
सहरसा नगर निगम कार्यालय के समक्ष बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के बैनर तले सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाग्र कुमार ‘गब्बर’ ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मियों के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। उन्होंने फर्जी सफाईकर्मियों को हटाने, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ और एसीपी का लाभ देने, छह वर्षों से लंबित बकाया राशि का भुगतान तथा कथित अनियमित नियुक्तियों को रद्द करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
वहीं, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत 266 सफाईकर्मियों का भुगतान समय पर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ कर्मियों को हटाने की कार्रवाई संबंधित एजेंसी द्वारा की गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel


