Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली। सदर अस्पताल में भर्ती

जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली। सदर अस्पताल में भर्ती

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* सहरसा में आपसी जमीनी विवाद में मारपीट और गोलीबारी के दौरान भतीजे ने अपने चाचा को गोली मारकर जख्मी कर दिया जबकि मारपीट की इस घटना में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलहमपुर वार्ड नम्बर – 3 की है। घायल शख्स को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित शख्स का नाम 35 वर्षीय विजय राज बताया जा रहा है। पीड़ित ने अपने रिस्ते में लगने वाले भतीजा सुजीत कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है पुस्तैनी जमीन को लेकर आपस मे विवाद चल रहा था पीड़ित की माने तो जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है उसका बंटवारा हो चुका है जो उसके हिस्से में पड़ता है और उस जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा जोता जा रहा था जिसका विरोध करने पर उसके भतीजे ने उसपर गोली चला दी गोली पीड़ित के पैर में लगी है जिसके उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
*बाइट :-* विजय राज, पीड़ित शख्स।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com