Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट पूजनीय विश्वकवि तुलसी जन्म जयंती का 10 दिवसीय कार्यक्रम समापन

पूजनीय विश्वकवि तुलसी जन्म जयंती का 10 दिवसीय कार्यक्रम समापन

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट विश्व विख्यात विश्वकवि संत शिरोमणि पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्म भूमि राजापुर नगर में चल रहे दस दिवसीय महोत्सव के आखिरी में पड़ाव में पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य दिव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
ओम नमः शिवाय बंसीवट वृंदावन के पूज्य संत रामदास महाराज के आशीर्वाद कुशल निर्देशन में तुलसी जन्मभूमि राजापुर में तुलसी जन्म कुटीर तुलसी मंदिर में पूजा अर्चना आरती करने के उपरांत भव्य शोभायात्रा सुंदर झांकियों के साथ राम परिवार शिव पार्वती राधा कृष्ण और पूजा गोस्वामी की सुंदर झांकियां और साथ ही ढोल नगाड़े डीजे की धुन में दूरदराज से आए श्रद्धालु गण दर्शनार्थी गण भक्तजन नगर के प्रमुख मार्गों में से थिरकते हुए नाचते गाते पूजा गोस्वामी के भक्ति में भाव विभोर होकर भक्ति में लीन हजारों श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे नगर के प्रमुख मार्गो में से होती हुई सुंदर झांकी आगे बढ़ रही थी नगर की सम्मानित जनमानस अपने घरों में ऊपर चढ़कर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर रहे थे जगह जगह स्टाल लगाकर शीतल जल मिष्ठान की व्यवस्था के साथ लोगों को प्रसाद बांटा जा रहा था ऐसे दिव्य शोभायात्रा तुलसी जल कुटीर से तुलसी स्मारक पहुंचती है और तुलसी स्मारक में दिव्य स्थापित गोस्वामी जी की मूर्ति की पूजा अर्चना आरती करने के बाद वहां से पूज्य गोस्वामी जी के हस्तनिर्मित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर दिव्य भव्य शोभायात्रा पहुंचती है श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य पूजा अर्चना करने के बाद पुनः तुलसी जल कुटीर तुलसी मंदिर के लिए शोभायात्रा प्रस्थान करती है।

तुलसी जन्म जयंती महोत्सव कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव था 10 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सम्मिलित हुए और पूज्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर वहां पर राजेंद्र पांडे विष्णु कांत चतुर्वेदी शिवाकांत चतुर्वेदी रमाकांत चतुर्वेदी अवकाश राजपाल पुरस्कृत शिक्षक प्राप्त राम लोटन पांडे वीरेंद्र द्विवेदी सुभाष अग्रवाल सतीश मिश्रा अशोक सोनी उमेश सोनी जुगराज केशरवानी शिवपूजन गुप्ता धर्मेंद्र द्विवेदी चुन्नू तिवारी प्रकाश ओझा अनिल चतुर्वेदी अंगद चतुर्वेदी रामाश्रय त्रिपाठी अवकाश प्राप्त शिक्षक राम गणेश पांडेय सुनील मिश्रा शंकर दयाल जयसवाल राजेश केसरवानी चंडिका सुरेश जयसवाल जुगराज केसरवानी मनीष मिश्रा ज्ञान प्रकाश मिश्रा पप्पू पांडे श्रीष मिश्रा आदि हजारों भक्तगण मौजूद रहे।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com