Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद तहसीलदार टूंडला डा.संतराज सिंह की अध्यक्षता में गांव देवखेड़ा में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

तहसीलदार टूंडला डा.संतराज सिंह की अध्यक्षता में गांव देवखेड़ा में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

टूंडला। तहसीलदार टूंडला डा.संतराज सिंह की अध्यक्षता में गांव देवखेड़ा में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निराकरण किया गया। योगी सरकार का कार्य अब घर घर गांव गांव देखने को मिल रहा है उसका एक जीता जागता उदाहरण जन चौपाल है ।जन चौपाल में विभाग से संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारी गांव में जाते हैं तथा ग्राम सचिवालय में बैठकर जन चौपाल लगाते हैं जहां गांव की समस्याओं को विधिवत सुनते हैं तथा निस्तारण करवातें हैं। उक्त के एवज में गुरूवार को तहसीलदार टूंडला की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत देव खेड़ा के सचिवालय में जन चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें गांव की हर तरह की समस्याओं को सुना गया तथा उसका निस्तारण किया गया। चौपाल में विद्युत विभाग तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे जिसके लिए तहसीलदार टूंडला ने नाराजगी व्यक्त की उनका स्पष्टीकरण मांगा है। जन चौपाल कार्यक्रम में तहसीलदार टूंडला डॉ.संतराज सिंह सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण चंद्रभान सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी सतेंद्र सिंह नलकूप खंड सिंचाई विभाग से नरेंद्र पाल ,प्रवीण प्रकाश बाल विकास विभाग से अनीता सिंह पंचायत विभाग से इंद्र लता राजस्व विभाग से लेखपाल सुभाष चंद्र यादव सहकारिता विभाग से शैलेश कुमार ग्राम प्रधान देवखेड़ा उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com