ट्रांस यमुना पुलिस को बड़ी सफलता मिली
ट्रांस यमुना पुलिस को बड़ी सफलता मिली

आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने चार चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है इन घटनाओं में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 30 टीन देसी घी,तीन मोबाइल और 20 किलो कॉपर का तार बरामद किया है ।
मंडल ब्यूरो चीफ ठाकुर धर्म सिंह व्रजवासी
आगरा। बीते दिनों थाना ट्रांस यमुना में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे जिसमें एक दुकान के अंदर चोरी, बंद मकान में चोरी, 38 देसी घी के टीन की चोरी, और कॉपर के तार की चोरी थी। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी, और रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने इन चोरियों में शामिल पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है । इनके पास से पुलिस ने 30 टीन देसी घी, तीन मोबाइल और 20 किलो कॉपर का तार सहित नगद राशि भी बरामद की है। पुलिस अब इन शातिर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज रही है।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


