गढ़वा झारखंड गढ़वा के कलाकार विजय हिंद का जिला स्तरीय पर नेहरू युवा केंद्र में हुआ सलेक्शन
गढ़वा के कलाकार विजय हिंद का जिला स्तरीय पर नेहरू युवा केंद्र में हुआ सलेक्शन


संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला में नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के टीम के द्वारा एक प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें तीन लोगों का चयन करना था पूरे जिला में ,बताया जाता है कि केतार प्रखंड ने पूरे जिला में द्वितीय स्थान पर चयनित हुआ है जिसका मुख्य कलाकार विजय हिंद, शिवम मेहता ,रमेश कुमार, बेबी कुमारी, मोनिका कुमारी, सव्या कुमारी, काजल कुमारी , ने मिलकर कार्यक्रम को प्रस्तुत किया, बहुत ही हर्ष की बात है कि यह पांचो कलाकार केतार प्रखंड के एक ही गांव मेरौनी के निवासी हैं बताया जाता है कि विजय हिंद ने स्वच्छता भारत अभियान पर खुद से गीत बनाया और जजों के सामने पेश किया वही सी.आर. पी.एफ के मुख्य अधिकारी आशीष कुमार झा ने प्रशंसा जाहिर की और जजों के द्वारा विजय हिंद को द्वितीय स्थान पर चयनित कर राज्य स्तर तक जाने का मौका अवसर दिया । विजय हिंद केतार प्रखंड के साथ-साथ गढ़वा जिला के मान सम्मान बढ़ा रहे हैं बताया जाता है कि विजय हिंद एक गढ़वा जिला के अद्भुत तथा विचित्र कलाकार हैं ये गढ़वा के लाल कई विधायक कई नेता कई मंत्री तथा झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित हो चुके हैं ।वहीं नेहरू युवा केंद्र के सभी जज तथा सभी सदस्यों ने बताया कि ऐसे कलाकारों को हम सभी गढ़वा वासियों के तरफ से सपोर्ट की जरूरत है विजय हिंद का चयनित को खबर सुनकर पूरे केतार प्रखंड में खुशी की माहौल है जिसमें केतार प्रखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिलीप कुमार पासवान ने मौजूद थे ।
Subscribe to my channel


