फिरोजाबाद सपा कार्यालय पर मनाई गई स्व. मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती
सपा कार्यालय पर मनाई गई स्व. मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती

फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाई गई स्व. मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती
फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर स्व. मुलायम सिंह यादव नेताजी का जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अक्षय यादव ने उनके चित्र पर पुण्प अर्पित कर श्रद्वाजली अर्पित की। साथ ही साधु संतों को कम्बल वितरित किये।
पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि नेताजी हिंदुस्तान की राजनीति में सबसे बड़े नेता के रूप में उभर कर सामने आये। उन्होंने अपने राजनीति सफर में हमेशा गरीबों और शोषित लोगों के लिए लगातार संर्घष किया। वह देश के रक्षा मंत्री रहते हुए सेनिकों के जो पार्थिर शरीर उनके घर पर नहीं आते थे। उनको सम्मान के साथ उनके घर भिजवाने का काम किया। साथ ही कहा कि आज नेताजी की जन्म जयंती पर हम सभी लोग संकल्प लें कि मैनपुरी के लोकसभा उपचुनाव में डिम्पल यादव को ऐतिहासिक मतों से जितकार नेताजी को श्रद्वांजलि दें।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, असीम यादव, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, सिरसांगज सर्वेश यादव, जगमोहन यादव, नीरज यादव, राजकुमार राठौर, कमलेश यादव, अवनीन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


