बांदा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा विगत दिवस में उत्तर प्रदेश की राजनैतिक समाजवादी पार्टी के राम मनोहर लोहिया जी के विचारों से प्रेरित धरती पुत्र के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यादव पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के स्वर्गवास होने पर क्रमिक अनशन पर बैठे पत्रकारों द्वारा श्रद्धांजलि सभा करके, जिसमें जिले भर के आंदोलनकारी पत्रकारों द्वारा पूर्व रक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । पत्रकारों को फर्जी जेल भेजे जाने को लेकर आज 15 वें दिन भी जारी रहा अनशन जनपद बाँदा के नरैनी सीओ द्वारा बालू माफियाओं के साथ मिलकर बिना जांच के फर्जी रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने के चलते नाराज मीडिया कर्मी लगातार 15 वे दिन भी क्रमिक अनशन में बैठे रहे।
प्रमुख मांगे सीओ नरैनी के खिलाफ कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाए। पत्रकारों के ऊपर लगे सभी मुकदमे वापस हो तथा भविष्य में पत्रकारों के खिलाफ शिकायतों की सबसे पहले जांच हो इसके बाद ही कोई कार्यवाही हो। अहम सवाल है कि बाँदा जिले के नरैनी क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार सारंग करीब ढाई साल से एक ही सर्किल में में टिके हैं। किसकी मेहरबानी है जबकि अन्य सभी क्षेत्राधिकारियों के सर्किल बदल गये हैं। चूंकि बार्डर एरिया से लगे होने के चलते अवैध बालू खनन, ओवरलोडिंग, मादक पदार्थों की तस्करी गौवशों की तस्करी जैसे अनुचित व्यापार होते रहे हैं कई बार मीडिया में आने तथा स्थानीय लोगों के आपति के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई जब से वर्तमान सीओ नरैनी आए है। तभी से अनुचित गतिविधियों ने भी खूब जोर पकड़ा है। देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें ऐसी कामना के साथ जिले के समस्त पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई।

Subscribe to my channel

