सहरसा बिहार बीपी मंडल की जयंती पर कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बीपी मंडल की जयंती पर कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती समारोह के अवसर पर गुरुवार की देर संध्या को बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत निराला नगर बैजनाथपुर में भव्य कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह एवं ग्रामीण गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बीपी मंडल गरीबों का मसीहा थे। वे जीवन पर्यत दबे कुचले की आवाज बनकर रहे। आयोजित कवि सम्मेलन में स्थानीय कवि ऋतुराज, मुनकेश्वर सिंह, मुकेश मुख्तार आलम, सुमन शेखर आजाद, शैलेंद्र त्यागी, इसराइल हाशमी, एवं अमजद झंझट ने अपने कविता पाठ से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया । सियाराम मयंक की कविता घर बस आते हैं लोग, घर बनाते हैं लोग, फिर घर क्यों जलाते हैं श्रोताओंं ने काफी तालियो बटोरी, अन्य कवियों ने विभिन्न कविता से श्रोताओं का मन मोह लिया। मंच संचालन राहुल रोशन मुन्ना ने किया। इस अवसर पर स्थानीय पूर्व मुखिया पंकज कुमार यादव, सरपंच अरुण कुमार यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष भारत यादव, सीपीआई नेता संतोष कुमार, ओम प्रकाश नारायण यादव, संजय कुमार रजक, विवेक कुमार, मनीष कुमार यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी यादव, अधिवक्ता उमेश यादव , डॉ केडी शर्मा, मुकेश कुमार मेहता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Subscribe to my channel



