Breakingएक्सक्लूसिवमध्यप्रदेश

ग्वालियर :

Spread the love

ग्वालियर मध्यप्रदेश
रिपोर्टर विकास गुप्ता
एंकर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में कायस्थ समाज के बंधु जिनकी कोरोना काल में समाज के प्रमुख वरिष्ठ, युवा साथी एवं महिलाओं का स्वर्गवास हो गया था व कोरोना गाइडलाइन के चलते समाज के सदस्य, रिश्तेदार उनके श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित ना कर सके थे। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के द्वारा आज माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
वीओ – श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र श्रीवास्तव , श्रीमती नीलम श्रीवास्तव , श्री शरद श्रीवास्तव , श्री अनूप चौधरी ,श्री पी भटनागर, श्री अरूण गौड़ जी, श्री आकाश सक्सेना , श्री रमाशंकर श्रीवास्तव, श्रीमती शारदा श्रीवास्तव, श्री बी एस निगम, श्री दिनेश सक्सेना, श्री अशोक कुमार खरे, श्रीमती शशि भटनागर, सीवीएल श्रीवास्तव,श्रीमती रितु श्रीवास्तव,आयुष श्रीवास्तव, इंजीनियर रमेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष खरे सहित अन्य बंधु जो असमय काल के गाल में समाए उन सभी विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अभय चौधरी श्री अशोक निगम श्री टी एस सक्सेना , डां उदय श्रीवास्तव ,श्री पवन भटनागर , संस्था के अध्यक्ष श्री नूतन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अमन श्रीवास्तव महिला विंग अध्यक्ष अलका सक्सेना, तृप्ति भटनागर, सीमा सक्सेना, अरुण भटनागर जी दीपक श्रीवास्तव अंकुर श्रीवास्तव,अमित सक्सेना सहित कायस्थ समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com