धूमधाम से मनाया गया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केहूनिया का चौथा स्थापना दिवस
धूमधाम से मनाया गया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केहूनिया का चौथा स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केहूनिया का चौथा स्थापना दिवस
कटिहार के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत अवस्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केहुनिया का चौथा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में प्राणपुर विधायक सह भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निशा सिंह उपस्थित हुई। मुख्य अतिथि विधायक सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से बुके देकर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्राओं के द्वारा विधायक सिंह को स्वागत गाना गाकर स्वागत किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सिंह के द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक के बताए के मार्ग पर बच्चों को चलने का बाते कही। कार्यक्रम के दौरान त्रिस्तरीय पंचायती राज के कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित थे।,

Subscribe to my channel