Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव पल्स पोलियो अभियान जागरूकता रैली निःषुल्क

पल्स पोलियो अभियान जागरूकता रैली निःषुल्क

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

प्रकाषनार्थ
———————–
प्रेसनोट
17 सितम्बर 2022, उन्नाव।
—————-

बच्चे देष के भविश्य हैं यदि बच्चा स्वस्थ होगा तो देष समृद्ध होगा। बच्चों को पोलियो के प्रत्येक चरण में दो बूंद दवा पिलाकर विकलांगता जैसी बीमारी से सुरक्षित रखना है। यह सन्देष जिलाधिकारी महोदया श्रीमती अपूर्वा दुबे ने जिला चिकित्सालय परिसर उन्नाव में आयोजित जनजागरूकता रैली के षुभारम्भ अवसर पर दिया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिका, आषा, ए0एन0एम0 एवं स्वास्थ्य कर्मियों की रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली की स्वयं अगुवाई करते हुए रैली कर्मियों का उत्साह वर्धन किया। रैली में कर्मियों ने प्रेरक स्लोगन लिखे सन्देष ‘‘हम हैं पोलियो के सिपाही, अब न होगी पोलियो से तबाही’’, ‘‘दो बूंद दवा पिलाओ, बच्चों की जिन्दगी खुषहाल बनाओ’’ के नारों से जनमानस को प्रेरित किया। रैली मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए चिकित्सालय में पहुंची। रैली के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आषाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि 18 सितम्बर 2022 को बूथ दिवस पर जन्म से 5 वर्श तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सहयोग करें तथा अभिभावकों को प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि जनपद में 5 वर्श तक के 4 लाख 89 हजार 490 बच्चों को 1612 बूथों पर दवा पिलायी जायेगी। रेलवे स्टेषन, बस अड्डा, टैम्पो अड्डों पर बच्चों को दवा पिलाने हेतु 35 मोबाईल टीम, 67 ट्रांजिट टीम लगायी गयी हैं। अभियान के पर्यवेक्षण हेतु 356 सुपरवाईजर एवं 72 सेक्टर चिकित्साधिकारी लगाये गये हैं। उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील किया है कि अपने 5 वर्श तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो रोधी दवा ज़रूर पिलायें।
रैली उद्घाटन अवसर पर श्रीमती अपूर्वा दुबे जिलाधिकारी उन्नाव, श्री दिव्यांषू पटेल मुख्य विकास अधिकारी, डा0 सत्य प्रकाष मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव, डा0 ललित कुमार, डा0 एच0एन0 प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 जय राम सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मनिन्दर सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आषा, ए0एन0एम0 एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
उन्नाव।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com