Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सुपौल बिहार मारवाड़ी समुदाय की महिलाओं ने माता रानी सती पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया
मारवाड़ी समुदाय की महिलाओं ने माता रानी सती पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में मारवाड़ी समुदाय के महिलाएं द्वारा माता रानी सती का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाने की है।
श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में मरबाड़ी महिलाओं ने माता रानी सती पूजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
साथ हीं माता रानी सती का पूजन श्रद्धापूर्वक करते हुए भजन कीर्तन से सभी महिलाएं झूम उठी।
संध्या समय राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं और भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कुछ महिलाओं ने बताया की माता रानी सती की पूजा सभी सुहागिन महिलाएं करती हैं।
महिलाएं सदा सुहागिन रहने के साथ सुख,शांति, समृद्धि,अन्य मनोकामनाएं के लिए श्रद्धापूर्वक पूजन करती है।
बाईट:-मारवाड़ी महिलाएं।
Subscribe to my channel



