Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा रमना मे प्रांतीय यादव महासभा की शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया

गढ़वा रमना मे प्रांतीय यादव महासभा की शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया

Spread the love

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा रमना मे प्रांतीय यादव महासभा की शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया

दिन रविवार को प्रांतीय यादव महासभा प्रखंड कमेटी रमना के तत्वधान में मध्य विद्यालय सिलिदाग-एक के प्रांगण में रमना प्रखण्ड के यादवों का अहम बैठक किया गया।बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रताप कुमार यादव ने किया। बैठक प्रारम्भ जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा प्रसाद यादव के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 26 फरवरी को गढ़वा के आशीर्वाद रेसिडेंसी कि मैदान में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्दी समारोह मनाना सुनिश्चित हुआ है इसकी तैयारी हेतु यह बैठक किया गया।आज के बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा प्रसाद यादव उपस्थित रहे उन्होंने कहा की शताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए रमुना प्रखंड के हर पंचायत से यदुवंशी भाई उपस्थित हो और हमारा जो मुख्य मांग है अहिर रेजीमेंट हक है हमारा, जातिगत जनगणना होना चाहिए की नारा को बुलंद करें। कार्यक्रम में प्रदेश के महासचिव श्री अजय प्रसाद यादव ने कहा की यह शताब्दी समारोह यादव भाइयों के लिए अति महत्वपूर्ण है इसको गंभीरता से लेनी चाहिए। गढ़वा जिला के कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया की एकता को प्रस्तुत करने का अच्छा अवसर है इसका लाभ हम सबों को लेना चाहिए इस बैठक में युवा के अध्यक्ष सोनू यादव, अरविंद प्रसाद यादव, रुपेश यादव ,सुनील कुमार यादव जिला के साथियों ने अपने बातों को रखा।
रमुना प्रखंड के सभी पंचायतों से काफी संख्या में यादव भाई उपस्थित हुए ,प्रखण्ड कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद यादव, डॉ जगदीश प्रसाद यादव, प्रदीप यादव ,केदार यादव, सुरेश प्रसाद यादव, संजय प्रसाद यादव , रघुनी यादव, विनय यादव, बालेश्वर यादव, मनोज यादव, अशोक यादव ,दिनेश यादव, राजगीर यादव ,उपेंद्र यादव, ब्रजेश यादव बालेश्वर यादव ,अयोध्या यादव,नागेन्द्र यादव,बबलू यादव आदि उपस्थित हुए।
बब्लू यादव के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा समाप्ति की घोषणा की गयी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com