Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जुलूस निकाला गया

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ़ ट्रेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महोदय करबी को सौंपा जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने बताया जिस प्रकार से लखीमपुर घटना में सुनियोजित तरीके से किसानों के ऊपर मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी चढ़ा कर मारा गया यह मामला सर्वोच्च न्यायालय की फटकार एसआईटी जांच के बावजूद भी भाजपा सरकार मंत्री को अपने पद से नहीं हटा रही उसके पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो रही है मंत्री अपराधियों से मिल रहा है जिससे जांच प्रभावित हो रही है इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए दोषियों को सख्त सजा दी जाए जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडे ने कहां भाजपा सरकार में जिस प्रकार से लखीमपुर की घटना घटी बहुत ही निंदनीय है हमारी नेता आदरणीय प्रियंका गांधी जी लगातार किसानों को न्याय दिलाने के लिए आगे आकर के लड़ाई लड़ी थी लगातार कांग्रेस पार्टी गृह राज्य मंत्री को हटाने की मांग कर रही अब तो प्रशासन की जांच में भी दोषी करार दिया गया है उसके बावजूद भी भाजपा सरकार मंत्री को बचाने का काम कर रही है हमारी मांग है ऐसे तानाशाह किसानों की हत्या में संलिप्त मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और किसानों को न्याय दिया जाए नहीं तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर किसानों के न्याय के लिए संघर्ष करेगी और किसानों को न्याय दिला के रहेगी इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता जिला सचिव विजय मणि त्रिपाठी यमुना शुक्ला महेंद्र सिंह नीरू गुप्ता सविता पाल जगजाहिर पटेल कुलदीप मिश्रा राजेंद्र पाल ओम प्रकाश गुप्ता आदित्य मिश्रा अजीत मिश्रा शिवम मिश्रा मेनका राम नारायण पाल श्रवण पांडे सहित कांग्रेसी मौजूद रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com