Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद की अध्यक्षता में तहसील शिकोहाबाद में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन

जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद की अध्यक्षता में तहसील शिकोहाबाद में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन

Spread the love

*जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद की अध्यक्षता में तहसील शिकोहाबाद में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन*

पूरा मामला तहसील शिकोहाबाद से जुड़ा हुआ है

*आज दिनांक 04-03-2023 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा तहसील शिकोहाबाद पर उपस्थित रहकर “संपूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए । संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया । सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों को मौके पर पहुँचने हेतु रवाना किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया । इस संपूर्ण समाधान दिवस में जिला के अधिकारी कर्मचारी बड़े पैमाने पर रहे उपस्थित*

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com