सहरसा बिहार समय से नहीं खुल रहे सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र
समय से नहीं खुल रहे सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्र के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों को छोड़कर अधिकतर केंद्र समय पर खुलते ही नहीं हैं। इन केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति काफी कम रहती है। प्रखंड के कढ़ैया पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 81 रामटोला में लोगों की शिकायत पर शनिवार को दिन के 11:45 बजे केन्द्र पर सिर्फ 13 बच्चा मौजूद था। आंगनबाड़ी सेविका बिना सूचना के केन्द्र से गायब थी। आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित सहायिका मीना देवी ने बताई कि सेविका कंचन देवी अपने रिश्तेदार के घर गई हैं। बच्चों को खबर तो की जाती है लेकिन वह आते नहीं है। बता दें कि ऑन द स्पॉट मुआयना के दौरान देखा गया कि अधिकतर केंद्र का संचालन सेविका के पति किया करते हैं। मीनू चार्ट के मुताबिक बच्चों को पोषाहार नहीं दिया जा रहा है। सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सरकार द्वारा पोषाहार का नया मीनू चार्ट उपलब्ध करवा दिया गया है। लेकिन सेविका के मनमानी के कारण मीनू चार्ट के मुताबिक बच्चों को पोषाहार नहीं मिल रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। वही आंगनवाड़ी सेविका और महिला पर्यवेक्षिका के मिलीभगत से आंगनवाड़ी केंद्र पर 90% बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन बनाई जा रही है। और बच्चों को मिलने वाले पोषाहार का बंदरबांट किया जाता है। जबकि केंद्र की समुचित जानकारी के लिए महिला पर्यवेक्षिका साधना कुमारी से मोबाइल पर जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताई की सेविका कंचन देवी के छुट्टी की जानकारी हमें नहीं है, हमसे छुट्टी भी नही ली है। इस संबंध में प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विमला कुमारी ने बताई कि महिला प्रवेक्षिका
महिला प्रवेक्षिका के मिलीभगत से केंद्र के संचालन त्रुटि की शिकायत मिल रही है। दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel

