Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बीपीएससी अध्यापक परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी छात्रा लिए गए हिरासत में

बीपीएससी अध्यापक परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी छात्रा लिए गए हिरासत में

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* बीपीएससी अध्यापक परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी छात्रा लिए गए हिरासत में। दूसरे के बदले दे रही थी परीक्षा। पुलिस प्रथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज सहरसा के मनोहर उच्च विद्यालय केंद्र पर बीपीएससी अध्यापक परीक्षा में एक फर्जी छात्रा को केंद्राधीक्षक ने पकड़ा।छात्रा दूसरे छात्रा के बदले दे रही थी परीक्षा । फर्जी छात्रा को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य के द्वारा सदर थाना को सूचना दिया ।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस परीक्षा केंद्र पर पहुंचा जहाँ स्कूल के प्रधानाचार्य ने फर्जी छात्रा को पुलिस को सुपुर्द किया।और सदर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार फर्जी छात्रा का नाम ऋचा कुमारी है जो बोकारो की रहने वाली बतायी जा रही है।आज ऋचा कुमारी सहरसा के मनोहर उच्च विद्यालय केंद्र में बीपीएससी अध्यापक की परीक्षा दे रही थी।उसी दौरान जब केंद्राधीक्षक के द्वारा जांच की गई तो गुड़िया नाम की लड़की के जगह पर ऋचा कुमारी परीक्षार्थी दे रही थी ।उसके बाद केंद्राधीक्षक के द्वारा सदर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस परीक्षा केंद्र पर पहुंचा जहाँ केंद्राधीक्षक ने फर्जी परीक्षार्थी ऋचा कुमारी को पुलिस को सौपा।
वहीं इस फर्जी परीक्षार्थी को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह ने बताया कि ये मामला है आज बीपीएससी द्वारा अध्यापक की परीक्षा अयोजित की गई थी।उसी में मनोहर उच्च विद्यालय से सूचना मिली कि एक परीक्षार्थी जो लड़की है किसी दूसरे परीक्षार्थी के जगह परीक्षा दे रही थी ।इसी संबंध में हमलोग फोर्स को भेजे।वहां केंद्राधीक्षक के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया ।उसी आवेदन के आलोक में प्रथमिकी दर्ज कर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने ये भी कहा कि आवेदन में लिखा गया है ऋचा नामकी लड़की के द्वारा गुड़िया नाम की लड़की के जगह लिखित परीक्षा दिया जा रहा है।प्रथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com