Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार अभियर्थियों का उग्र आंदोलन किया रेल चक्का जाम

अभियर्थियों का उग्र आंदोलन किया रेल चक्का जाम

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

 

*ANCHOR :-* सहरसा में भी अभियर्थियों ने उग्र आंदोलन किया है।अग्निपथ भर्ती योजना” की घोषणा होने के बाद सेना में जाने की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।सैकड़ों की संख्या में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने पटेल मैदान से जुलूस निकाला और शहर के विभिन्न चौक चौराहा पहुंच कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।वहीं अभियर्थियों ने स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक को भी जाम कर दिया है जिस कारण सहरसा से दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस और सहरसा से पटना जाने वाली राज्यरानी सुपरस्टार एक्सप्रेस नही खुल सकी है।अभियर्थियों की उग्र आंदोलन के कारण सहरसा-मानसी रेलखंड पर रेल परिचालन ठप है।अभियर्थियों ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारा लगाते हुए OTD हटाने की मांग कर रहे हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com