Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जनादेश के साथ नीतीश ने किया विश्वासघात : अनमोल भगत

जनादेश के साथ नीतीश ने किया विश्वासघात : अनमोल भगत

Spread the love

रिपोर्ट -: ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर-:   भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर राजद सहित अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन कर आठवीं बार मुख्यमंत्री बने नितीश कुमार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड मुख्यालय के पास विश्वासघात धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अनमोल भगत ने की।विश्वास घात धरना कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अनमोल भगत ने कहा कि बिहार में जो आज राजनीतिक परिस्थिति पैदा हुई है। किसके लिए नीतीश कुमार दोषी हैं और उन्होने  बिहार के करोड़ों जनता के साथ विश्वासघात किया है,
साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है । 2020 में जब बिहार विधान सभा का चुनाव हुआ था। नीतीश कुमार के पार्टी मात्र 43 सीट पर सिमट  कर रह गई थी। फिर भी भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था। नितीश ने बिहार की जनता द्वारा दिए गए एनडीए गठबंधन के जनादेश के साथ विश्वास घात किया। भाजपा के विकास के एजेंडे को छोड़ कर महागठबंधन के साथ जाकर जंगल राज की वापसी कराने वाले नितीश कुमार ने बिहार की महान जनता को ठगने का काम किया है। जिसका जवाब बिहार के जनमास उन्हें समय पर देगी। उन्होने कहा कि नितीश कुमार धोखा देने में माहिर है। जनता को इनसे सजग रहने की जरुरत है। सदन में भी विधायकों द्वारा उठाये गए कोई सवाल पर ध्यान नहीं दिया जाता था। बता दें कि धरना के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपनी बातें रखी।  मौके पर रामविलास साह, अरुण पटेल ,हेमकान्त चौधरी, विमल यादव, सुमित कुमार उर्फ बिट्टू, अशोक महतो, संतोष कुमार, सुरेन्द साह, विपीन कुशवहा, सदानंद मेहता, मिश्रीलाल यादव, रतन यादव, लालकिशोर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com