फिरोजाबाद पारसनाथ मंदिर इंद्रा नगर में लग रहा श्रद्धालुओ की भीड़ का अंबार
पारसनाथ मंदिर इंद्रा नगर में लग रहा श्रद्धालुओ की भीड़ का अंबार

टूंडला फिरोजाबाद
पारसनाथ मंदिर इंद्रा नगर में लग रहा श्रद्धालुओ की भीड़ का अंबार , आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री शिवदत्त सागर महाराज, मुनि श्री हेमदत्त सागर महाराज जी का चातुर्मास टूंडला में बड़े धूमधाम से हो रहा है सुबह प्रवचन के मौके पर मुनि श्री हेमदत्त सागर महाराज जी ने कहा कि तीर्थंकरों ने भी कर्म झेले ,कर्मो ने उनको भी नहीं छोड़ा तो तुम क्या चीज हो इसलिए अच्छे कार्य करो धर्म ध्यान करो अच्छे कर्मो को करो कर्मो की निर्जला करो भगवान का अभिषेक करो इससे आपका जीवन सुखमय बनेगा आपका मन जिसमें शांति महसूस करता है उस काम को करो अपना कल्याण करो दूसरो के काम में कभी परेशानी खाड़ी मत करो
मुनि श्री शिवदत्त सागर महाराज जी ने कहा कि जब तक श्रृद्धान नहीं बनेगा संसार नहीं बनेगा तब मोक्ष मार्ग नहीं बनेगा , घर पर रहो तो माता पिता का श्रृद्धान करो मंदिर में रहो तो जिनवाणी की सेवा करना जिस गाय का दूध पियो उस गाय की सेवा करना तभी तुम्हारा सम्यक जागेगा, दुनिया में जिसका अंत नहीं उसे आत्मा कहते है और मां का भी विशेष स्थान है, नारी का इस कुल में अलग स्थान है इसलिए नारी है सब पर भारी है जिसका श्रृद्धान जितना मजबूत होता उसका सम्यक दर्शन उतना ही मजबूत होगा , मनुष्य गति में सब होता है धर्म श्रवण में सम्यक होता है नरक गति में कुछ नहीं होता है , राजा श्रेणिक सर्प डाला नरक का बंध कर लिया इसलिए कहते है नरक का बंध कभी मत करना अगर मंदिर पास होकर भी नहीं जाते हो तो नरक बंध बनाते हो,इसलिए कहते है नरक गति में नहीं जाना है तो जिन महिमा दर्शन से देव ऋद्धि दर्शन से सम्यक की प्राप्ति होती है इसलिए मंदिर जाओ धर्म में ध्यान लगाओ , जो व्यवहार तुमको पसंद नहीं है वो व्यवहार दूसरो के लिए मत करो यही सम्यक दर्शन है, इस मौके पर ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र जैन, अनिल जैन राजू, कमलेश जैन, संदीप जैन, महेश जैन, सुमन गुरुजी , सुभाष जैन,रविन्द्र जैन, प्रिंस जैन, गोपाल,निखिल ,प्रखर, समस्त जैन समाज मौजूद रहीं
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



