Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मधेपुरा CM नीतीश कुमार चला रहे समाज सुधार अभियान

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार मधेपुरा बिहार।

एंकर:-मामला मधेपुरा जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत CM, नीतीश कुमार, द्वारा समाज सुधार अभियान चलाने की है।
CM, नीतीश कुमार, ने बताया की जो गड़बड़ करने वाले लोग हैं इनके झांसे में नहीं आना है, शराबबंदी जारी रहेगा।
शराबबंदी की चर्चा करते हुए CM, ने बताया कि पटना के एक कार्यक्रम में-09-जुलाई 2015 को महिलाओं ने बिहार में शराब बंद करने की पुरजोर मांग की थी।
कहा था-शराब बहुत बुरी चीज है। उस वक्त मैंने कहा था कि सत्ता में फिर आने पर इसे जरूर बंद करूँगा। जब-05-अप्रैल 2016,को बिहार में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा हुई।
बताया शराब बहुत बुरी चीज है।
शराब न पीजिए न पीने दीजिए न किसी को बनाने दीजिए न किसी को पनपने दीजिए।
इससे आपकी भलाई है समाज की भलाई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित समाज सुधार अभियान मे ये भी बताया की शराब बंदी रहेगी तभी आपके घर में दो पैसे बचेंगे जो आपके और आपके परिवार के काम आएगा।
ये जो गड़बड़ करने वाले लोग हैं, इनके झांसे में नहीं आना है।
ये लोग आपको दिग्भ्रमित करेंगे, लेकिन इसमें आपको नहीं पड़ना है। आपलोगों के कहने पर ही हमने शराब बंदी की थी।
अब आपको इस अभियान को आगे ले जाना होगा।
मुख्यमंत्री जी के इस कार्यक्रम में मधेपुरा, सुपौल,और सहरसा,तीनों जिले से हजारों जीविका दीदियाँ संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री जी ने बताया कि बाल विवाह और दहेज प्रथा के कारण कम उम्र में ही गरीब घरों की बच्चियों की शादी हो जाती थी।
आज इस अभियान से जुड़कर जीविका की दीदियाँ कम उम्र के बच्चों की शादी नहीं होने दे रही हैं। इसका फायदा हो रहा है।
लड़कियां पढ़ रही है, पढ़कर अपने पैरों पर खड़ा हो रही है।
हम कानून लाए हैं, आपके लिए व्यवस्था किए हैं, आज इसी का नतीजा है कि सिर्फ बिहार पुलिस में 25000,हजार से ज्यादा लड़कियां नौकरी कर रही हैं।
जो देश के अन्य विकसित राज्यों से भी अधिक है।
इसलिए हम किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करते हैं।
समाज सुधार अभियान के तहत अपने-12- वें दौरे पर मधेपुरा पहुंचे थे।
यहाँ हेलीपेड पर अधिकारीयों के साथ जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इसके साथ ही सीएम का काफिला बीएन मंडल स्टेडियम पहुंचा यहाँ पहले सीएम ने जीविका दीदियों के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। इस कार्यक्रम में सीएम ने-06-जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने शराबबंदी के फायदे गिनाते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का हवाला दिया।
बताया शराबबंदी से महिला हिंसा में कमी आयी है।
आपसी झगड़ा कम हुए हैं।
शराबबंदी के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आयी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तारी का उत्पादन करते थे उनके लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था की गयी है।
यदि तारी उत्पादक निरा का उत्पादन करेंगे तो उन्हें-01-लाख रुपये की आर्थिक सहायता सरकार देगी।उन्होंने बताया आपलोगों ने पिछले -15-सालों से हमें काम करने का मौका दिया।
हम तो निरंतर आपकी सेवा कर रहे हैं।
बिहार में सभी क्षेत्रों में बदलाव हुआ है।
ये भूलने की चीज नहीं कि बिहार में पहले शाम होते ही लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कहते थे कि शराब की लत सिर्फ पैसा नहीं बल्कि लोगों की बुद्धि भी छीन लेती है।
कुछ लोग शराबबंदी क़ानून को फेल बताते हुए उसे समाप्त करने की मांग करते हैं।
लेकिन यह अभियान रुकने वाला नहीं है।
उन्होंने बताया कि आज जिस तरह कोसी प्रमंडल की जीविका दीदियों ने अपनी बातें रखी है।
उसे सुनकर काफी प्रसन्नता हुई। दीदियों ने शराबबंदी के कारण हुए बदलाव की चर्चा की है।
आज दीदियों में आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।
आज लोगों के घरों में खुशहाली आई है।
महिलाओं ने शराब के कारण क्या-क्या नहीं झेला है।
शराबबंदी के बाद महिला हिंसा में कमी आई है। हमें सजग रहने की जरूरत है। हमलोगों ने क़ानून का राज स्थापित किया है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए जीविका की शुरुआत की थी।
आज जीविका से-01.करोड़ – 27,-लाख महिलाएं जुड़ी हुई है।
उन्होंने शराब बंदी का इतिहास याद करते हुए कहा कि सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर जी शराब बंदी नशा बंदी किये थे लेकिन उन्हें दो साल में ही जाना पड़ा इसके साथ नशा बंदी भी चली गयी। आज भी कुछ लोग समय- समय पर शराब बंदी के खिलाफ आवाज उठाते हैं। लेकिन सरकार इसे सख्ती से लागू कर रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com