सहरसा बिहार महर्षि मेंही आश्रम बैजनाथपुर में धूमधाम से मना गया गुरु पूर्णिमा
महर्षि मेंही आश्रम बैजनाथपुर में धूमधाम से मना गया गुरु पूर्णिमा

रिर्पोट-: ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को महर्षि मेंही आश्रम बैजनाथपुर में सत्संग का आयोजन कर गुरु महिमा पर चर्चा की गई। महर्षि मेंही आश्रम के संस्थापक सह आचार्य स्वामी योगानंद जी महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा के बिना जीवन का उद्धार संभव नहीं है। जब मनुष्य को सच्चे संत सद्गुरु का दर्शन हो जाए,तो समझे परमात्मा की असीम कृपा से आपके उद्धार के रास्ते खुल गए हैं। सच्चे संत सद्गुरु ईश्वर के प्रतिभूति हैं। इसी प्रकार हमारे सदगुरु महाराज महर्षि मेंही जी महाराज ईश्वर स्वरूप हैं। जिनके बताए रास्ते पर चलने से ही प्राणी का उद्धार संभव है। वही मनीष बाबा ने कर्णप्रिय भजन गाकर जनमानस को झकझोर दिया। मानव जीवन में शांति के संदेश के साथी ही संतमत के उपदेशों का प्रचार का संकल्प लिया गया। स्वामी रामचंद्र जी महाराज ने कहा की जब तक महर्षि मेंही जी महाराज जैसे परम संत के उपदेशों का प्रचार प्रसार सही तरीके समाज नहीं होगा,तो निश्चित तोर पर समाज में शांति के साथ मानव जीवन का उद्धार कभी संभव नहीं हो पाएगा। सत्संग साधकों ने कहा कि गांव में सत्संग का आयोजन कर संतमत सत्संग का प्रचार का भी संकल्प लिया। अंत में परम सद्गुरु महर्षि मेर्ही जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिए। इस मौके पर स्वामी विनय बाबा, स्वामी गुरु प्रसाद बाबा, रमेश यादव ,पंकज बाबा, संजय रजक, केलू शर्मा, शिवानंद बाबा, विधानंद बाबा समेत अन्य साधु महात्मा उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



