Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल सुशासन बाबू के राज में भ्र्ष्टाचार की खुलती पोल

Spread the love
unnamed

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत मिरजवा पंचायत के वार्ड नं0-10-स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में हो रही कार्य में भ्रष्टाचार की पोल खुलने की है।
जिलापरिषद सदस्य अरुण यादव उर्फ लल्लू जी, ने बताया की मिरजवा पंचायत के वार्ड नं0-10-में उपस्वास्थ्य केंद्र का मरम्मती किया जा रहा है।
साथ हीं शोचालय बनवाया जा रहा है जिसमें योजना के नाम पर लूट खसोट भ्रष्टाचारी हो रही है।
जिसे कोई पदाधिकारी देखने वाला नहीं है।
योजना सुरु होने से पूर्व योजना बोर्ड लगाया जाता है।
लेकिन यहां योजना कार्य पर रहने के बाबजूद भी अबतक योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है।
योजना बोर्ड लगा रहने से जनता को पता लगता है की किस योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।
कितने की लागत से ये योजना किया जा रहा है।
लेकिन पदाधिकारी की उदासीनता के कारण कार्य ठीक तरीके से नहीं चल रही है।
शोचालय में पुराना एवं तीन नम्बर का ईंट प्रयोग किया जा रहा है।
साथ हीं मरम्मती भी ठीक तरीके से नहीं चल रही है।
वहीं वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने बताया की उपस्वास्थ्य केंद्र में जो कार्य चल रहा है वो ठीक तरीके से नहीं चल रहा है।
साथ हीं योजना बोर्ड भी नहीं लगाया है।
सुशासन बाबू की सरकार में आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
जो योजना बोर्ड लगाने से पूर्व हीं काम चालू कर देता है।
जनता को पता भी चलने नहीं देता है।
योजना बोर्ड नहीं लगाना ये खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देना है।
कार्य सुरु होने से पूर्व ठेकेदार योजना बोर्ड नहीं लगाते हैं क्योंकि उसकी चोरी पकड़ी जाएगी।
योजना बोर्ड सही कार्य को दर्शाता है।
वहीं कार्य करवा रहे ठेकेदार के मुंशी से योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ने बताया की मुझे जानकारी है।
योजना बोर्ड भी अभी नहीं लगा है।
मुझे सिर्फ मजदूर से कार्य करवाने को कहा गया है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में ठेकेदारों पर कार्यवाही होती है।
कार्य सही तरीके हो पाती है।
या फिर मिलीभगत से बात को दबा दिया जाता है।

बाईट:-अरुण यादव उर्फ लल्लू जी, जिला परिषद सदस्य।
बाईट:-वार्ड सदस्य।
बाईट:-ग्रामीण।
बाईट:-ठेकेदार मुंशी।

No Slide Found In Slider.
anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com