फतेहाबाद फतेहाबाद में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा ने किया प्रदर्शन
फतेहाबाद में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा ने किया प्रदर्शन

ब्रेकिंग न्यूज़
फतेहाबाद
फतेहाबाद में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा ने किया प्रदर्शन, मिस्टर वर्ल्ड एवं मिस्टर इंडिया रहे मौजूद
फतेहाबाद फतेहाबाद के अवंती बाई चौक पर रविवार को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या में बॉडी बिल्डर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।इस दौरान 6 साल की नन्ही एलीशा जॉन ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे देख लोगों ने दांत तले उंगली दबा ली। इस दौरान मिस्टर वर्ल्ड रह चुके धर्मेंद्र गुर्जर तथा मिस्टर एशिया रह चुके सोनू जॉन के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन हरि गुर्जर द्वारा किया गया।
फतेहाबाद की अवंती बाई चौक पर आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दूरदराज से आए बड़ी संख्या में बॉडीबिल्डर से द्वारा अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया गया। बाद में निर्णायको द्वारा शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान पहुंचे मिस्टर वर्ल्ड रह चुके धर्मेंद्र गुर्जर ने कहा कि हर युवा को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। तथा नशे से दूर रहना चाहिए। मिस्टर एशिया रह चुके सोनू जान ने कहा की हाई स्कूल की परीक्षा के बाद ही हर युवक को किसी न किसी स्पोर्ट्स में हाथ आजमाना चाहिए चाहे वह शरीर सौष्ठव ही क्यों न हो। इस दौरान प्रमुख रुप से
धर्मेन्द्र गुर्जर (फोजी) मिस्टर वर्ल्ड एवम मिस्टर एशिया, सोनू जान मिस्टर एशिया , एलिशा जोन 6 वर्ष फिटनेस मॉडल ,हरी गुर्जर ,विवेक भड़ाना कोच,महावीर नागर मिस्टर इंडिया, करन गुर्जर (फौजी) मोनू गुर्जर नार्थ इंडिया समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फिरोजाबाद सरवन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



