चित्रकूट किसान यूनियन जिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष मऊ के कुशल निर्देशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मऊ तहसील परिसर में
किसान यूनियन जिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष मऊ के कुशल निर्देशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मऊ तहसील परिसर में

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
चित्रकूट जनपद की तहसील मऊ अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन इकाई चित्रकूट जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के कुशल निर्देशन में और मऊ तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन मऊ तहसील परिसर में सम्पन्न हुआ।
मुख्यमंत्री उतर प्रदेश सरकार द्वारा उपजिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला को ज्ञापन सौंपा
जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने बताया कि अन्ना प्रथा पर सरकार की मंशा अनुसार कार्य नही हो रहा है अप्रैल माह से गौशालाओं से जानवर छोड़ा जा चुका है अभी तक गौशालाओं में जानवर संरक्षित नही किया जा रहा है चारे व भूसे के पैसे के नाम पर बन्दर बांट किया जा रहा है
जिलामहामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि 12 जुलाई तक जिले में बारिस नही हुई किसान चिन्तित है धान की नर्सरी बर्बाद हो रही है दलहन व तिलहन की फसल की बुआई नही हो पा रही हैं अब तक बारिस न होने से लगभग सत्तर प्रतिशत नुकशान किसानों का हो चुका है भारतीय किसान यूनियन मांग करता है कि चित्रकूट जिले को सूखा घोषित किया जाए शासन को रिपोर्ट भेज कर सूखा घोषित कराया जाए किसानों की लागत बर्बाद हो चुकी है
तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्युत समस्या से किसान जूझ रहा है किसानों के टूबबेल के कनेक्शन बिना नोटिस के काटे जा रहे हैं किसानों का बिल संसोधन नही हो पा रहा है विभाग द्वारा कर्मचारी किसानों को गुमराह कर रहे हैं बिल निस्तारण नही हो पा रहा है
उपजिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने 15 तारीख तक अन्ना जानवरों को संरक्षित करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया धरना स्थल पहुंच कर किसानों को आश्वस्त करते हुए कहाकि अन्ना जानवर गौशालाओं पर 15 जुलाई तक संरक्षित कर दिया जाएगा किसानों ने उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त किया
जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने प्रदेश अध्यक्ष भा0कि0यू0 के निर्देश पर भा0कि0यू0 युवा जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह व जिला कार्यालय प्रभारी डॉ0 मान सिंह की घोषणा की ।।
जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा विजय बहादुर सिंह रामप्रसाद अभिलाष सिंह नरेश तिवारी रमेश पाठक बिजय सिंह राजकुमार सिंह देवप्रताप फौजी हेमराज सिंह धीरज सिंह शत्रुघ्न सिंह पप्पू सिंह जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया