फिरोजाबाद अपहृण के मुकदमें में वांछित 25000 रूपये का ईनामी बदमाश नाजिम उर्फ बबलू उर्फ साहिल थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
अपहृण के मुकदमें में वांछित 25000 रूपये का ईनामी बदमाश नाजिम उर्फ बबलू उर्फ साहिल थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

जिला फिरोजाबाद
फिरोजाबाद 28 जून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वाँछित / इनामियाँ अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.06.22 को हत्या/अपहृण के मुकदमें में वांछित चल रहा 25000 रूपये का ईनामी बदमाश नाजिम उर्फ बब्लू उर्फ साहिल पुत्र सलीम उर्फ सूखाराम उर्फ नासिर निवासी कृष्णानगर थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद को किया गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 872/15 धारा 364/302/201/120बी/404/34 भादवि पंजीकृत है । अभियुक्त के विरूद्ध उक्त मुकदमें में 25000 रूपया के इनाम था । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है । पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि मैं काफी समय से मुम्बई में रहकर काम करता हूँ । अगस्त 2015 में मैं मुम्बई से अपने घर आया हुआ था । मेरी दोस्ती सुरजीत , दिनेश , मुकेश उर्फ उस्मानी , मुकेश बघेल , आफताब , राजेश से हो गयी थी । दिनांक 23अगस्त 15 को हम सभी ने होटल पर बैठकर खाना खाया और नशा किया था । अंशुल उर्फ रिन्कू ने अपने ऊधारी के पैसा का तगादा सूरजीत से कर दिया था इसी बात पर अंशुल उर्फ रिन्कू का हम लोगो ने गला रस्सी से घोटकर उसकी हत्या कर दी थी । मैं घटना के बाद से ही अपने परिवार को लेकर मुम्बई में रहने लगा था । घटना के बाद से में दो बार छिपकर शिकोहाबाद आया था एक बार रात में ठेले पर भी सोया था । मैं अंशुल उर्फ रिन्कू की हत्या में शामिल था । अभियुक्त व मुकदमा जिसमें अभियुक्त ईनामी व वांछित है ।नाजिम उर्फ बब्लू उर्फ साहिल पुत्र सलीम उर्फ सूखाराम उर्फ नासिर निवासी कृष्णानगर थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद सम्बन्धित मु0अ0सं0 872/15 धारा 364/302/201/120बी/404/34 भादवि थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद,
उ0नि0 श्री उ0नि0 नितिन त्यागी थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद
मुख्य आरक्षी 496 रोहताश कुमार थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद
मुख्य आरक्षी 722 अजीत कुमार थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


