Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आप्टोमेट्री कोर्स में रिषभ गुप्ता ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

आप्टोमेट्री कोर्स में रिषभ गुप्ता ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

Spread the love

*आप्टोमेट्री कोर्स में रिषभ गुप्ता ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन*

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है सिर्फ मौका मिलने की। जिले के एक होनहार युवक रिषभ गुप्ता ने महाराष्ट्र के पुणे में स्थित भारतीय विधा पीठ मेडीकल काॅलेज से मास्टर आॅफ आॅप्टोमेट्री कोर्स में गोल्ड मेडल प्राप्तकर जिले का नाम रोशन किया है।

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में मुकेश चश्मे वाले के नाम से मशहूर मुकेश गुप्ता के पुत्र रिषभ गुप्ता ने पुणे की इस डीम्ड यूनिवर्सिटी से एम आॅप्टम की डिग्री को प्राप्त किया है। रिषभ गुप्ता ने हमारे संवाददाता को बताया कि उन्होने हाई स्कूल, इंटर की पढाई किड्स काॅर्नर सीनियर सेंकडरी स्कूल फिरोजाबाद से करने के बाद बैचलर आॅफ क्लीनिकल आॅप्टोमेट्री की डिग्री हासिल की। इसके बाद वर्ष 2022 में मास्टर आॅफ आॅप्टोमेट्री कोर्स में पढाई करने के बाद गोल्ड मेडल प्राप्त किया। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के चांसलर शिवाजी राव कदम तथा प्रो चांसलर विश्वजीत कदम आदि ने रिषभ को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। रिषभ के शिकोहाबाद पहुॅचने पर स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर उसके परिवार में खुशी की लहर दौड गयी। वहीं आस पास के क्षेत्रों के लोगों ने उसके घर पहुॅचकर मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर की।
उसने बताया कि आॅप्टोमेट्री क्लीनिक आगरा तथा शिकोहाबाद में खोलने जा रहा है। यह क्लीनिक आगरा का पहला क्लीनिक होगा। वहीं शिकोहाबाद के निवासियों ने रिषभ गुप्ता को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com