चित्रकूट : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
आज जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष श्री कुशल सिंह पटेल जी एवं श्रीमती रंजना बराती लाल पांडे जी ने माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव यमुना प्रसाद शुक्ला ने किया एवं गोष्ठी को सभी सम्मानित कांग्रेश पदाधिकारियों ने संबोधित किया कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पान्डे अवधेश करवरिया डॉ राकेश वर्मा अनिल गुप्ता जिला सचिव विजयमणी त्रिपाठी कुलदीप द्विवेदी यमुना शुक्ला भैया लाल फौजी श्रवण कुमार निषाद प्रेम नारायण शुक्ला रामअवतार मास्टर संपत पाल विनय पाल चुनबाद प्रसाद ओम प्रकाश गुप्ता देव कुमार आदि उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम के शुभ अवसर पर श्री अमित पांडे एवं सलमान सिद्दीकी जी को जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल जी ने कांग्रेसका तिरंगा पट्टा पहनाकर प्राथमिक सदस्यता दिलाई इस मौके पर कई कांग्रेसी जन उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



