सहरसा बिहार तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर, एक की मौत, एक का चल रहा है निजी नर्सिंग होम में इलाज
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर, एक की मौत, एक का चल रहा है निजी नर्सिंग होम में इलाज

रिपोर्ट विकास कुमार
*एंकर :-* खबर सहरसा से है। जहाँ एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। दरअसल महिषी (उत्तरी) वार्ड नं० 16 निवासी विवेकानंद उर्फ सुधीर झा, घनश्याम लेहरी के साथ महिषी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलुआहा चौराहा के समीप दरभंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ईलाज के दौरान विवेकानंद झा की मृत्यु हो गई जबकि घनश्याम लेहरी का ईलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस जख्मी को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक और खलासी तो मौके से भागने में कामयाब रहे लेकिन ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाही में जुटी हुई है।
*बाइट :-* घनश्याम लेहरी मृतक के परिजन।

Subscribe to my channel



