फिरोजाबाद टूंडला के गल्ला मंडी समिति परिसर में बीती रात व्यापारी अमित कुमार की दुकान के बाहर रखा कई बोरी अनाज अज्ञात चोरों द्वारा चोरी
टूंडला के गल्ला मंडी समिति परिसर में बीती रात व्यापारी अमित कुमार की दुकान के बाहर रखा कई बोरी अनाज अज्ञात चोरों द्वारा चोरी

टूंडला फिरोजाबाद
आज टूंडला के गल्ला मंडी समिति परिसर में बीती रात व्यापारी अमित कुमार की दुकान के बाहर रखा कई बोरी अनाज अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने हेतु मंडी समिति की दीवार को फांद कर बाहर ले जाने के लिए रख लिया हलचल होने पर चौकीदार के जागने पर उक्त चोरों को टोका तो चोरों खलबली मच गई और उक्त चोर चौकीदार को गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। और अनाज को मंडी समिति की दीवार के बाहर डाल कर भाग गए।
सुबह मंडी समिति के व्यापारियों द्वारा इसकी सूचना भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक को दी तब नगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक ने मंडी समिति परिसर में पहुंच कर मंडी समिति सचिव कमलेश कुमार को बुला कर चोरी की घटना के बारे में जानकारी की तथा पुलिस को अवगत कराया तथा पुलिस को मौके पर बुलाकर घटना से अवगत कराया तथा अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की। मंडी समिति में व्याप्त समस्या से व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंह चक बताया कि मंडी समिति परिसर में व्यापारियों को पीने के लिए पेयजल एवम साफ सफ़ाई नियमित नहीं होने की शिकायत की इस दौरान भाजपा जिलामंत्री संजय सिंह परमार,मनोहर लाल गर्ग, बॉबी जैन,सुनील कुमार,विवेक बंसल,सुखवीर सिंह,रंजीत कुमार,सुनील जैन,मुन्ना लाल,गौरव जैन,सुधीर कुमार जैन,अंकित जैन,सुभाष बंसल,संजीव वर्मा,आदि लोग मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



