फिरोजाबाद वीर सुरेंद्र यादव गैस एजेंसी पर सुरक्षा से समृद्धि विषय पर लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया
वीर सुरेंद्र यादव गैस एजेंसी पर सुरक्षा से समृद्धि विषय पर लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया

टूंडला फिरोजाबाद

वीर सुरेंद्र यादव गैस एजेंसी पर सुरक्षा से समृद्धि विषय पर लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें इंडियन गैस के सहायक प्रबंधक महेंद्र मीणा ने बताया कि हमें गैस सिलेंडर प्रयोग करते समय किन किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए इस मौके पर वीर सुरेन्द्र इंडेन गैस के मालिक वीर सुरेंद्र यादव ने बताया कि गैस चूल्हा जलाते समय हमें ध्यान रखना होगा सिलेंडर को चुल्हा से कम से कम 6 इंची ऊपर रखा जाए अगर कहीं बाहर जाते हैं या भोजन बनाने की प्रक्रिया समाप्त हो जाती है तो गैस सिलेंडर के रेगुलेटर को बंद कर दिया जाए अगर गैस में कहीं रिसाव होता है तो उस समय हमें माचिस नहीं चलानी है और बिजली का स्वीच भी ओन नहीं करना है तमाम तरह की जानकारियां दी गई गैस उपभोक्ताओं से कुछ प्रश्न पूछे गए जिन्होंने प्रश्नों के उत्तर सही दिये उनको पुरस्कार भी प्रदान किया गया इस मौके पर बीआर यादव मोहम्मद हुसैन राजपाल सिंह चंद्रवीर यादव अशोक यादव पंकज यादव आदि लोग उपस्थित रहे
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


