आगरा समाजसेविका बबीता पाठक ने किया शर्बत वितरण
समाजसेविका बबीता पाठक ने किया शर्बत वितरण

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
आगरा। आदि शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद संत श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज जी की प्रेरणा से आनंद वाहिनी की संयोजिका बबिता पाठक के नेतृत्व में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर धवन मेडीकल स्टोर सीओडी कॉलोनी में शर्बत की प्याऊ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद आशीष पाराशर और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजक प्रतिभा जिंदल ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर संगठन की ओर से राहगीरों को निवेदन भाव से शर्बत पिलाया गया। राहगीरों ने संगठन के इस नेक कार्य की बेहद प्रशंसा की। पार्षद आशीष पाराशर और प्रतिभा जिंदल ने कहा कि सनातन धर्म में एकादशी का बड़ा महत्व है और निर्जला एकादशी तो उनमें भी अत्यधिक महत्व रखती है। वो नर सेवा नारायण सेवा के इस भाव की सूत्रधार आनंद वाहिनी की संयोजिका बबिता पाठक को बधाई देते हैं। जिन्होंने इस सेवा कार्यक्रम को अपनी टीम के साथ अच्छा रुप दिया। इस अवसर पर पार्षद आशीष पाराशर, अनुसूचित मोर्चा भाजपा के महानगर महामंत्री प्रमोद सिंह, विकास धवन, विक्की, रीटा, कीर्ति धवन, रुचि, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel



