सहरसा बिहार सरकारी स्कूल में बच्चे सब अब गीत संगीत के माध्यम से करते हैं पढ़ाई। बच्चे हो रहे हैं काफी लाभान्वित
सरकारी स्कूल में बच्चे सब अब गीत संगीत के माध्यम से करते हैं पढ़ाई। बच्चे हो रहे हैं काफी लाभान्वित

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रत्येक विद्यालय में चहक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी शिक्षक और शिक्षिका भाग लिया। प्रशिक्षण लेने के बाद सभी शिक्षक और शिक्षिका अब अपने अपने विद्यालय में बच्चों सबको गीत संगीत के माध्यम से पढ़ाई करवा रहे है।जो तस्वीर के माध्यम से देखा जा सकता है की कैसे शिक्षक और शिक्षिका बच्चों सब को विद्यालय में संगीत और खेल के माध्यम से पढ़ाई करवा रहा है।
बतातें चले कि यह वीडियो बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय बेला बथान ,और नव प्रथमिक विद्यालय गढ़िया का है।जहां बच्चे सब गीत संगीत और खेल खेल के माध्यम से पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं।इस तरह के चहक गतिविधि से बच्चे काफी लाभान्वित हो रहे हैं।
वहीं शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में चहक के माध्यम से गतिविधि करवाया जाता है और खेल खेल में बच्चों को पढ़ाया जाता है।चहक गतिविधि कराने से विद्यालय में बच्चों को पढ़ने में मन भी लगता है।इससे बच्चे सीखते भी हैं।उन्होंने ये भी बताया कि हमलोगों को बिहार सरकार के माध्यम से 5 दिन का प्रशिक्षण जिले के सुलिन्दाबाद में करवाया गया था।प्रशिक्षण लेकर हमलोग बच्चे के बीच चहक गतिविधि कराकर बच्चे को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।
वहीं गीत संगीत और खेल खेल से पढ़ाई कर रहे बच्चे सचिन कुमार ने बताया कि मेडम हमलोग को गीत संगीत और खेल खेल के माध्यम से पढ़ाता है।उसमें हमलोगों को काफी मन लगता है और हमलोग पढ़ाई भी करते है।
*BYTE :-* रीना कुमारी शिक्षिका।
*BYTE :-* अरुण कुमार शिक्षक।
*BYTE :-* सचिन कुमार छात्र।
*BYTE :-* अमित कुमार छात्र।
Subscribe to my channel



