सहरसा बिहार महर्षि थाना के शंकरअथवा गांव में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
महर्षि थाना के शंकरअथवा गांव में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
सहरसा जिला के महर्षि थाना क्षेत्र शंकरअथवा गांव में आर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप इस वीडियो में साफ साफ देख सकते है किस कदर दो युवक अपने दोनों हाथों में हथियार को लहरा रहे है जैसे मानो इन युवकों को प्रशासन का खोफ ही न हो। आपको बता दे महर्षि थाना के शंकरअथवा गांव में किसी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने स्टेज पर चढ़कर दोनों हाथों में हथियार लेकर किस कदर अपने हाथों से हथियार लहरा रहे हैं यह आप इस वीडियो में सांफ देख सकते हैं आप इस वीडियो में यह भी देख सकते की युवकों ने किस तरह हर्ष फायरिंग के दौरान अकाशवानी फायरिंग किया है। जिसमें स्टेज पर नाच रही नर्तकी के साथ कुछ युवक अवैध हथियार लेकर ठुमके लगा रहे हैं। युवक की हिम्मत इतनी अधिक बढ़ी हुई दिख रही है। वे जहां अवैध हथियार को लहराते हुए डांस कर रहे हैं। वही बीच-बीच में रह-रह कर गोली भी चला रहे हैं। गनीमत रही कि उनके द्वारा की जा रही गोलीबारी के दौरान किसी को भी गोली नहीं लगी। कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त वीडियो में नर्तकी के साथ डांस कर रहे युवक शंकर अथवा गांव निवासी सिंटू कुमार , राजेश कुमार , बबलू कुमार और छोटू कुमार की है। सभी युवक गांव में हथियार का अवैध प्रदर्शन इससे पूर्व भी करते रहे हैं। हालांकि वायरल विडियो की पुष्टि आवाज इंडिया लाइव नहीं करती है। अब देखना लाजमी होगा कि वायरल वीडियो को लेकर पुलिस के अधिकारी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Subscribe to my channel

