भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को लेकर भाजपाईयों में खुशी की लहर
भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को लेकर भाजपाईयों में खुशी की लहर

चित्रकूट। देश के चार प्रदेशों में हो रहे विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को लेकर भाजपाईयों में खुशी की लहर है। भाजपा जिला अध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी को भारतीय कलाकार संघ व पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। ओके पर कलाकार सबके राष्ट्रीय सचिव विनय साहू ने जिला अध्यक्ष का स्केच चित्र भेंटकर सम्मान किया और बधाई दी। लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की नीतियों से जनता प्रभावित हैं, हर वर्ग के लिए भाजपा काम कर रही है इसलिए चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के पश्चात जो मतगणना हो रही है उसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सब जगह आगे हैं और बहुमत की ओर भाजपा चल रही है निश्चित रूप से मोदी जी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा हुआ है और मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में तो भाजपा लगभग बहुमत प्राप्त कर चुकी है और तीनों राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है । इस उपलब्धि पर उन्होंने सभी जनता जनार्दन को बधाई दी है मोदी जी को बधाई दी है और कहा है कि 2024 में भी मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे । हम सभी लोग जनता जनार्दन की सेवा में, पार्टी की नीतियां पहुंचाने में ,सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में लगे हुए हैं। जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर जिले के सभी कलाकारों के हुनर को सराहा और कहा कि कला के क्षेत्र में भी मान सम्मान और स्वाभिमान है यहां के कलाकार देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। यह खुशी की बात है हमारी सरकार कलाकारों को भी आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।
इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व सभासद अभिषेक मिश्रा ,सभासद शंकर यादव भारतीय कलाकार संघ के बिनय साहू आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


