सुपौल बिहार कानून को ताख पर रखकर खेत में लगी फसल को रोटावेटर मशीन से किया नुकसान
कानून को ताख पर रखकर खेत में लगी फसल को रोटावेटर मशीन से किया नुकसान

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं0-12-स्थित खेत में लगी धान की फसल को असमाजिक तत्वों के लोगों द्वारा रात्रि समय रोटावेटर से जोतकर हजारों की लागत से लगी फसल को नुकसान करने की है।
फसल नुकसान जमींदारों ने बताया की जमीन का सारा कागजात मेरे पास है।
जबकि मुझे जिलाधिकारी और अंचलाधिकारी के द्वारा जमीनों की कागजात को देखते हुए मेरे पक्ष में सभी कगजाति फैसला दिए गए हैं।
बाबजूद कानून को ताख पर रखकर असमाजिक तत्वों के लोगों ने खेत में लगी अच्छी धान की फसल को रात्रि समय रोटावेटर मशीन से जोतकर हजारों का नुकसान कर दिया।
इसकी सूचना जमींदारों ने जदिया थानाध्यक्ष को भी लिखित में दे दिया है।
वहीं थानाध्यक्ष से दुरभाष पर सम्पर्क कर घटी घटना के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की जमींदारों द्वारा आवेदन मिला है।
जाँच की गई है।
बात सत्य है।
खेत में लगी धान की फसल का नुकसान किया गया है।
वैसे भी किसान खेती करने में कई तरहों की समस्या से जूझते रहते हैं।
कभी खादों की कमी, तो कभी पानी की समस्या, तो कभी मौसम की मार को झेलते रहते हैं।
अब देखना लाजमी होगा की क्या जमींदारों को फसल नुकसान का मुआवजा मिल पाता है।
या फिर ऐसे हीं कानून को ताख पर रखकर गरीबों को सताया जाता रहेगा।
बाईट:-पीड़ित जमींदार।
Subscribe to my channel



