गढ़वा गढ़वा जिला के कांडी मुख्य बाजार से होते हुए मेन रोड मदरसा में इस्लामिया कमिटी मदरसा कांडी का सदर ऐनुल खान मास्टर महमूद हमारी के अध्यक्षता में दिन बुधवार को रात्रि 9:00बजे से जलसा का प्रोग्राम किया गया

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के कांडी मुख्य बाजार से होते हुए मेन रोड मदरसा में इस्लामिया कमिटी मदरसा कांडी का सदर ऐनुल खान मास्टर महमूद हमारी के अध्यक्षता में दिन बुधवार को रात्रि 9:00बजे से जलसा का प्रोग्राम किया गया जिसमें सभी कांडी प्रखंड के तमाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया तथा दूर से चलकर आए इमाम हजरत जो कि औरंगाबाद से आए हुए थे उन्होंने यह बताया कि लोग अपने अपने धर्म एवं आस्था पर विश्वास रखते हैं और कर कार्य को करते हैं लेकिन सबसे पहले हमें भाईचारा से रहना चाहिए क्योंकि मालिक का कर्म बहुत बड़ा है वह सब को देखते हैं इसलिए हमें किसी भी जाति धर्म से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए क्योंकि यह माटी का बना हुआ शरीर 1 दिन माटी में मिल जाएगा और इस दुनिया से हंस अकेला चला जाएगा इसलिए हम सब एक इंसान से इंसान की तरह रहे ताकि आपका नाम अमर रहे वही हम आपको बता दें कि यह प्रोग्राम पूरी रात शेर एवं कलाम से गूंजता रहा लोगों ने इसका भी खूब आनंद लिया लोग अपने अपने मजहब में एक से बढ़कर एक शायर पढ़ें सभी ने सुभान अल्लाह की नारे लगाए वही कमेटी के द्वारा खान-पान का भी उत्तम व्यवस्था रहा सभी ने इसका भी खूब आनंद उठाया लेकिन कांडी की सबसे खास बात यह है कि यहां के सभी हिंदू भाई भी इस कार्यक्रम में शरीक होते हैं। और इसका भी खूब आनंद उठाएं वहीं युवा समाजसेवी, दिनेश कुमार समाजसेवी, दामोदर मेहता पूर्व मुखिया, एवं समाजसेवी अशोक कुमार प्रसाद ,भी इस कार्यक्रम में सहयोग किए वही ऐसे सहयोग करते रहते हैं इसलिए मुसलमान भाई भी हिंदू भाई को भी सहयोग करते रहते हैं ।यहां से सभी को एक संदेश भी अलग तरह से जाता है क्योंकि यहां के हिंदू और मुस्लिम भाई में सदा ही प्रेम रहता है। यहां किसी प्रकार की कोई भी बात विवाद भी नहीं होता है ।यहां हर समय लोग एकता के परिचय देते हैं । वहीं कांडी मदरसा इस्लामिया कमेटी इस प्रकार है। सदर ऐनुल खान ,सेक्रेटरी अमजद खलीफा, मास्टर महमूद हबारी ,इमामुद्दीन सिद्धकी, शाहिद हुसैन, इकबाल खलीफा ,मौलाना माजिद खान, इमाम खान, पाले खान, वारिस खान ,खलील हवारी, खुर्शीद खलीफा, जिला परिषद सह समाजसेवी दिनेश कुमार, पूर्व मुखिया दामोदर मेहता ,जिला परिषद प्रत्याशी सह समाजसेवी अशोक प्रसाद ,विनोद प्रसाद तथा आदि तमाम हिंदू एवं मुस्लिम भाई शामिल थे।
Subscribe to my channel


