Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवा बन रहे बजरंग

बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवा बन रहे बजरंग

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ


आज दिनांक 31/05/2022 दिन मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सरस्वती विद्या मन्दिर शास्त्री नगर में शुभारंभ 29/05/22 को उद्घाटन सत्र के प्रथम दिवस में बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक नीरज दनोरिया जी भाई साहब का बौद्धिक उदबोधन प्राप्त हुआ उन्होंने अपने उदबोधन में सभी युवको को हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक किया तथा द्वितीय दिवस में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री विनायक राव जी ने अपने उदबोधन में सभी को बौद्धिक तथा शारीरिक रूप से सबल बनने का आह्वान किया तथा आज तृतीय दिवस के प्रथम बौद्धिक सत्र में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय सह मंत्री अम्बरीष जी भाई साहब ने सभी युवको को वर्तमान के परिपेक्ष्य का चिंतन रखते हुए हिंदुत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने का आह्वान किया तथा सभी बजरंगियों को निरंतर विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री मधुराम जी भाई साहब, प्रान्त सेवा प्रमुख नरेन्द्र जी भाई साहब,प्रान्त गोरक्षा प्रमुख गंगानारायण जी भाई साहब,प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख ओमेंन्द्र जी भाई साहब,प्रान्त संयोजक बजरंग दल अजीत राज जी भाई साहब,प्रान्त सह संयोजक आशीष गुप्ता जी,प्रान्त सह संयोजक अवघेश जी,प्रान्त सुरक्षा प्रमुख आशीष त्रिपाठी जी,प्रान्त गौरक्षा प्रमुख यशवंत जी भाई साहब का महत्वपूर्ण बौद्धिक तथा शारीरिक पाथेय प्राप्त हो रहा है
प्रान्त संयोजक अजीत राज जी ने बताया कि 28 मई से 5 जून तक चलने वाले इस बजरंग दल के प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में बजरंग दल कानपुर प्रान्त के सभी 21 जिलो के लगभग 250 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है इस दौरान सभी को बौद्धिक के साथ साथ शारिरिक प्रशिक्षण तलवार चलाना,रस्से में चलना,आग के गोले में कूदना,निशानेबाजी,पुतला दहन आदि प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा 3 जून को सभी जिलो से आये बजरंगियों का शौर्य संचलन नगर में निकला जायेगा एवं 4 जून को सरस्वती विद्या मन्दिर में साय: शौर्य प्रदर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com