Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एसपी ने बच्चों को दी खेल एवं लेखन सामग्री

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी : मन लगाकर पढ़ाई करते हो न। मन लगाकर पढ़ना,यह बातें सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत कांडी थाना क्षेत्र के चटनियाँ गांव में पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बच्चों को काँपी व पेन देते हुए कही। काँपी व पेन लेकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी।
थाना अंतर्गत चटनिया गांव में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा का स्वागत जिला परिषद सदस्य हसन राम ने बुके देकर किया।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम चटनिया एवं पिपरडीह गांव के युवाओं के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें चटनिया गांव की टीम विजयी रही। दोनों टीमों को पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा फुटबॉल एवं अन्य कीट सहित ट्रॉफी दिया गया। साथ ही क्षेत्र के युवाओं के बीच क्रिकेट, बैट, बॉल एवं बच्चों के बीच लेखन सामग्री का वितरण किया गया।
दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच पुलिस अधीक्षक द्वारा 200 कंबल का भी वितरण किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व को रेखांकित किया गया।बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम के द्वारा पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर संवाद कायम होता है।
कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करती है व जरुरमंदो को जरूरत का सामग्री प्रदान की जाती है।उन्होंने ने कहा कि बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोरोना काल में पुलिस विभाग द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगों को थाना स्तर पर प्रारंभ किए गए उपकरण बैंकों में मोबाइल फोन, टेबलेट इत्यादि जमा किए जाने की भी अपील की गई।
ताकि जरूरतमंद बच्चों के बीच इसका वितरण किया जा सके।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक माह दो मंगलवार को जिला के सभी थाना में थाना दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें पक्षकारों की आपसी सहमति से भूमि विवाद का निपटारा किया जाता है,उन्होंने लोगों से थाना दिवस का भी लाभ उठाने की अपील की।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि बराबर थाना क्षेत्र के लोगों से संपर्क में रहें और जरूरतमंद को सरकारी लाभ पहुंचाने में मदद करें।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों से भी अपील किया कि सभी लोग जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने का कार्य करें।कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव,जिला परिषद सदस्य हसन रजवार, समाजसेवी सुखनंदन यादव, परिचारी प्रवर गढ़वा ओम प्रकाश दास, कांडी थाना प्रभारी फैज़ रब्बानी, परिचारी सुरेन मुर्मू, एसआई सुमन कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिस के जवान और क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग व आम जनता उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com