बाँदा यादव महासभा पदाधिकारी प्रेमचन्द्र यादव का किया गया सम्मान

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

पूरा मामला बाँदा के बबेरू कस्बे कार्यालय का है जहाँ जिला अध्यक्ष देवराज यादव की अगुवाई में अखिल भारतीय युवा यादव महासभा बांदा के कर्मठ एवं जुझारू पदाधिकारी जिला सचिव युवा प्रिय अनुज प्रेमचन्द्र यादव जी (कट्टर समाजवादी- शाहपुर) के सैफई क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिले अपार स्नेह व सम्मान के बाद समाज वादी पार्टी के लिए समर्पित सहयोग व अपार दृढ संकल्पित उत्तरोत्तर नंगे पैर घूम घूम कर कर रहे प्रचार प्रसार से यदुवंश के गौरव मा. अखिलेश यादव जी(राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा) को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए निरंतर आदम्य साहसिक प्रयासों से प्रभावित होकर सम्मानित किया गया इस उपरांत पुनः बांदा वापसी पर अखिल भारतीय यादव महासभा बांदा के बबेरू कार्यालय पर सम्मान समारोह रखा गया है अस्तु सभी पदाधिकारी सदस्य गण सायं 5 बजे यादव महासभा कार्यालय बबेरू गायत्री नगर नहर पटरी पर पहुँच कर प्रेमचन्द्र यादव जी का उत्साहवर्धन किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डी आर यादव, जिला सचिव उपाध्यक्ष युवा अजीत यादव, धनीराम यादव, जिला महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ पूर्व सुबेदार देवकुमार यादव, नगर अध्यक्ष युवा बबेरू अशोक यादव, ललित यादव, अनिल कुमार, अभिनन्दन यादव,उमेश यादव पत्रकार आदि मौजूद रहे।।
Subscribe to my channel



