देवी जागरण व भंडारे का किया गया आयोजन
देवी जागरण व भंडारे का किया गया आयोजन

आगरा
देवी जागरण व भंडारे का किया गया आयोजन
आगरा में भैय्या दौज के पावन पर्व पर पी डी मैमोरियल कांवेंट पब्लिक स्कूल मधुवन कालोनी में सर्वसमाज द्वारा माता रानी के जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें जागरण कलाकारों द्वारा माता जी की भक्ति से सराबोर भजनों की प्रस्तुति आकर्षक रूप से की और भोलेनाथ संग मां पार्वती राधा कृष्ण मां काली सहित अन्य आकर्षक झांकियां दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत कीं आकांक्षा एण्ड पार्टी के कलाकार खजान सिंह ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा साकिर ने मां बेटे का इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता भजन के साथ ही महिला कलाकार गुंजन शर्मा ने जैसे ही लांगुरिया नेक पंप चलाए दै लाल लाल चुनरी सितारों वाली भजन गाना शुरू किया तो भक्ति में भावविभोर महिला एवं बालिकाओं ने जमकर नृत्य किया कार्यक्रम का शुभारंभ माता जी का हवन पूजन कर किया गया जागरण कलाकारों का स्वागत समाजसेवी राजू गुर्जर अजय चौहान विष्णु कुमार वर्मा ठाकुर राम कुमार सोनू चाहर विकास अग्रवाल ठाकुर अजयपाल सिंह ने माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर किया इस मौके पर बकील साहब मोनू चाहर देवेश राजपूत उत्तम राजपूत ओमप्रकाश जादौन विवेक शर्मा बंटीं भैय्या आदि लोग उपस्थित थे
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



