गढ़वा कांडी मझिगवॉ मे सॉप के काटने से हुई 30 वर्षीय महिला की मौत
कांडी मझिगवॉ मे सॉप के काटने से हुई 30 वर्षीय महिला की मौत

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगावॉ के बजरंगबली समीप निवासी सुमंत शर्मा के 30 वर्षीय पत्नी सोनी देवी की मौत जहरीली सांप के काटने से मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार सोनी देवी का पति सुमन शर्मा बाहर में किसी कंपनी में काम कर रहा है तथा सुमन शर्मा चार दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसमें दो लड़का दो लड़की है। बृहस्पतिवार के रात्रि में सोनी देवी अपने घर के आंगन में सोई हुई थी उसी क्रम में किसी जहरीले सांप ने काट लिया काटने के बाद सोनी देवी बेहोश होने लगी तथा परिजनों ने सोनी देव को इलाज हेतु बहुत जगहो पर ले लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
सोनी देवी के मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को एंबुलेंस के माध्यम शव घर लाया गया एवं अंतिम संस्कार हेतु सोन नदी के किनारे सभी गांव वालों एवं परिजनों ने मिलकर अंतिम संस्कार किया । आज बच्चे बिल्कुल अनाथ हो गये क्योंकि सुमंत शर्मा भी घर पर नहीं है और और बिल्कुल अकेला सुमन शर्मा के बच्चे है।

Subscribe to my channel


