Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद संचारी रोग अभियान के तहत संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मंडल ने किया ग्राम पंचायत का निरीक्षण

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

फिरोजाबाद । संचारी रोग अभियान के तहत मंगलवार को नोडल अधिकारी बनाए गए शशि मौली मिश्र (संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मंडल ) ने जनपद के ब्लॉक फिरोजाबाद व तहसील टूंडला क्षेत्र की ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया जिसमें 12 बजे पहुंचकर उन्होंने सचिवालय का निरीक्षण करते हुए ग्राम पंचायत में साफ सफाई का निरीक्षण करते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव करते हुए युवक को ,पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी व प्राइवेट सफाई कर्मचारियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया व उनको बताया कि वे लोगों को भी जागरूक करें कि लोग खुद भी सफाई रखें । उसके बाद प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए स्कूल के छात्र छात्राओं को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करते हुए साफ सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि आप लोगों के घर के आस पास अगर गड्डे हों जिनमें पानी भरता हो तो उन्हें बंद कराएं एवं अध्यापिकाओं को भी बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ साथ समय समय पर प्रभात फेरी ,बच्चों के अभिभावकों के साथ मीटिंग कर उनको अपने आस पास साफ सफाई के बारे में जागरूक करने व स्कूल में संचारी रोग अभियान जागरूकता के पैंपलेट लगवाने को निर्देशित किया । आशाओं एवं आंगनबाड़ी को भी लोगों को जागरूक करने गड्डों व गंदगी उक्त जगहों को चिन्हित कर ग्राम प्रधान को अवगत कराने को कहा । ग्राम पंचायत में खाद्य के गड्ढों की जगहों का निरीक्षण कर उनकी जगह नए गड्डे बनवाने तथा ग्राम पंचायत में गांव के बाहर ठेके के पास बने तालाब के बारे में सचिव हरेंद्र पाल सिंह से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इसका प्रस्ताव जा चुका है जल्द ही इसपर कार्य प्रारंभ हो जायेगा जिसके बाद सीएससी अधीक्षक उसायनी को जल्द से जल्द मच्छर मरने के लिए पानी में डाली जाने वाली दवा सचिव को उपलब्ध कराने व पैंपलेट जगह जगह लगवाने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि ताराचन्द्र,सचिव हरेंद्र पाल सिंह राकेश बाबू एडीओ पंचायत, सीएससी अधीक्षक शैलेंद्र सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे ।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com