Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा सर्व समाज को समर्पित लोकप्रिय पूर्व प्रधान राजवीर सिंह इंदौलिया का निधन

Spread the love

*सर्व समाज को समर्पित लोकप्रिय पूर्व प्रधान राजवीर सिंह इंदौलिया का निधन*
*क्षेत्र में शोक की लहर*

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

किरावली। तहसील क्षेत्र में जाने माने पूर्व प्रधान राजवीर सिंह इंदौलिया का करीब 72 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के चलते स्वर्गवास मगंलवार को सुबह तड़के हो गया। इसकी सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके स्वर्गवास की खबर सुनी तो, उनके घर पर क्षेत्रीय लोगों का तांता लग गया। पूर्व प्रधान की ख्याति काफी अच्छी रही है वह 25 से 30 साल ग्राम प्रधान रहे हैं राष्ट्रपति द्वारा पुरूस्कृत थे। कई अहम चुनाव भी लड़े हैं। किरावली स्थित जीएसके इण्टर कॉलेज के प्रबंधक भी रहे हैं। पूरे तहसील क्षेत्र में अपनी स्वच्छ एवं ईमानदार छवि के बलबूते लोगों में खासे लोकप्रिय रहे हैं। उनकी मृत्यु की सूचना पर सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व राज्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है चौधरी उदय भान सिंह, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, रामसकल गुर्जर, ब्रजेश चाहर, डा. मुकेश राजपूत, आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com