Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा कांडी बहेरवा मे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर रंगारंग चैता दूगोला कार्यक्रम रखा गया

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी: कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बहेरवा में शुक्रवार की रात्रि मे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर 131वीं जयंती समारोह के शुभ अवसर पर बहेरवा के अंबेडकर कमेटी की ओर से रंगारंग चैता दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार एवं झारखंड कि कलाकारों को संगीत के माध्यम से चैता का दुगोला कराया गया।
झारखंड की ओर से लोकगीत गायक रामश्रेश अकेला एवं बिहार की ओर से लोकगीत गायक सूरज यादव दोनों कलाकारों के साथ घमासान मुकाबला देखने को मिला।
इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि अमृत शुक्ला के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित इमामुद्दीन खान, अशोक प्रसाद, मुन्ना ठाकुर, विनीत कुमार राम कृष्णा राम,मनोज राम, दयानंद यादव, अरुण मिश्रा, कांडी मुखिया विनोद प्रसाद गुप्ता एवं कांडी प्रखंड के सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित अनेकों लोग उपस्थित थे सभी ने बारी बारी से बाबा साहब की जीवनी के विषय में चर्चा की।
अंत समय तक दोनों कलाकारों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला एवं कमेटी की ओर से बिहार एवं झारखंड के कलाकारों को बराबर का अंक दिया गया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com