फिरोजाबाद गोली लगने से हुई व्यक्ति की मौत, मरने से पूर्व प्रधान को किया था फोन चाचा हमे बचा लो ये मारे डाल रहे
गोली लगने से हुई व्यक्ति की मौत, मरने से पूर्व प्रधान को किया था फोन चाचा हमे बचा लो ये मारे डाल रहे

गोली लगने से हुई व्यक्ति की मौत, मरने से पूर्व प्रधान को किया था फोन चाचा हमे बचा लो ये मारे डाल रहे
उत्तर प्रदेश
फिरोजाबद गोली लगने से हुई व्यक्ति की मौत, मरने से पूर्व प्रधान को किया था फोन चाचा हमे बचा लो ये मारे डाल रहे
फ़िरोज़ाबाद। थाना एका क्षेत्र ताडे रामपुर में एक व्यक्ति की सिर में गोली लगने से मौत हो गई, आनन फानन में जीवित होने की आस में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, पत्नी ने कहा लहसुन की चार बोरी मांगने को लेकर विवाद हुआ था, घर आने के बाद इन्हें घर से ले गए थे।
बताया गया थाना एका क्षेत्र ताडे रामपुर निवासी 30 वर्षीय तस्लीम पुत्र रियासत ने गांव के ही मोरेन्द्र चौहान का खेत बटाई पर लिया था जिसमें लहसुन की खेती की थी, पत्नी नाजिम के द्वारा बताया गया बीती रात जब अपने हिस्से के लहसुन की चार बोरी मोरेन्द्र से मांगी तब विवाद हुआ, उनकी पत्नी ने धक्के मारकर घर से निकाल दिया, बाद में घर से बुलाकर बात करने की कहकर ले गए, फिर मारपीट करने लगे, इन्होंने गांव के प्रधान को फोन कर बताया चाचा हमें जल्दी आकर बचा लो, ये लोग मारे डाल रहे, जब तक गांव के प्रधान आदि पहुँचे ये मोरेन्द्र की कोठरी पर लहूलुहान पड़े थे, आनन फानन में जीवित होने की आस में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया, वहीं ट्वीटर पर पीआरओ सेल द्वारा बताया गया कि एसपी ग्रामीण, सीओ जसराना, इंस्पेक्टर जसराना, इंस्पेक्टर एका, इंस्पेक्टर फरिहा ने पुलिस बल संग घटनास्थल पर पहुँच पूरी जानकारी ली।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



